फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नारियल फोड़ते ही हाईवे पर बढ़ी ट्रैफिक की रफ्तार

नारियल फोड़ते ही हाईवे पर बढ़ी ट्रैफिक की रफ्तार

Mon, 25 Sep 2017 07:53 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
नारियल फोड़ते ही हाईवे पर बढ़ी ट्रैफिक की  रफ्तार
उद्घाटन करतीं हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। दिल्ली-आगरा हाईवे पर रेंगने वाले ट्रैफिक को अब रफ्तार मिल गई है। गोकुल रेस्टोरेंट और टाउनशिप पर बनाए गए दो फ्लाईओवर सोमवार से शुरू हो गए। सांसद हेमामालिनी ने दोनों प्रोजेक्ट जनता के हवाले कर दिए। दो प्रोजेक्ट पर 38 करोड़ की लागत आई है।
विज्ञापन


हाईवे पर इन दोनों फ्लाईओवर के निर्माण का काम करीब ढाई साल से चल रहा था। हालांकि दोनों ही प्रोजेक्ट तय समय से लेट शुरू हुए लेकिन दोनों ही रफ्तार के लिहाज से बड़े प्रोजेक्ट हैं। पहले हाईवे पर कई जगह जाम से जूझना पड़ता था लेकिन अब यह संकट खत्म हो जाएगा। हाईवे पर वाहन फर्राटा भरते हुए निकलेंगे। सोमवार को सांसद हेमामालिनी ने दोनों फ्लाईओवर जनता के हवाले कर दिए हैं। सांसद ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर दोनों प्रोजेक्ट का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन


सांसद ने अपनी कार में बैठकर दोनों फ्लाईओवर का निरीक्षण भी किया। हाईवे अथारिटी के अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी भी दी। हाईवे अथारिटी ने तकनीकी मैनेजर सुरेश कुमार और कंसलटेंट कंपनी के इंजीनियर आरके गोयल ने बताया कि दोनों फ्लाईओवर इंजीनियरों की टीम की निगरानी में बनाए गए हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी के साथ भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमा ने खुद किया मंत्रोच्चारण
नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर 139 के लोकार्पण के समय पंडित जी की व्यवस्था नहीं थी। एनएचएआई के लोगों ने दीपक, फूल व नारियल की थाली हेमा मालिनी के सम्मुख प्रस्तुत की। दीप प्रज्ज्वलन के दौरान हेमा ने मंत्रोच्चारण की जरूरत समझी लेकिन पंडित जी की अनुपस्थिति देख उन्हाेंने खुद ही मंत्रोच्चारण कर दीपक जलाया और एक मिनट तक खुद ही मंत्र बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed