{"_id":"59bab9d34f1c1b88688b4941","slug":"171505409491-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने तक गूंजेंगे श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने तक गूंजेंगे श्रीराम के जयकारे
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
श्री राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर में एक माह तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजेंगे। वहीं भक्त भगवान की लीलाओं को देखकर आनंदित होंगे, तो नई पीढ़ी उनके संस्कारों को आत्मसात करेगी। शहर के सैनिक पड़ाव में शनिवार शाम से भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन होगा। इसके लिए गुरुवार को तैयारियां चलती रहीं।
सैनिक पड़ाव में रामलीला महोत्सव की तैयारियां चरम पर हैं। आकर्षक झूले और दुकानदारों ने सैनिक पड़ाव में अपना डेरा जमा लिया है। इसके साथ ही रामलीला मंच को सजाने का काम तेज हो चला है। शनिवार को डीएम अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश चौरसिया और विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड रामलीला महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। रामलीला कमेटी के संयोजक अनिल शर्मा टिल्लू ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन राम कृष्ण लीला मंडल रामबाबू शर्मा वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। पहले गणेश पूजन, नारद मोह और राम जन्म की लीला का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही 20 सितंबर को राम बारात, 29 सितंबर को महाकाली शोभायात्रा, 30 सितंबर को विजयादशमी का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रामलीला मंचन के साथ दर्शकों के लिए झूलों और आकर्षक दुकानें भी लगाई जा रही हैं।
बच्चे लेंगे स्वीमिंग पूल का आनंद
रामलीला महोत्सव में बच्चों और लोगों के मनोरंजन के लिए रामलीला कमेटी ने झूलों की संख्या बढ़ा दी है। कमेटी ने रामलीला मैदान में बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल बनाया जा रहा है। इसमें बच्चे नौकायन का आनंद लेंगे। इसके साथ ही पांच झूले ड्रैगन , ब्रेक डांस, मैजिक शो का भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे। रामलीला मैदान में झूले लगाने का काम तेजी से चल रहा है।