{"_id":"59aee5af4f1c1b0f088b46c9","slug":"171504634287-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के बाद अब स्वाइन फ्लू वार्ड की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के बाद अब स्वाइन फ्लू वार्ड की स्थापना
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू कक्ष
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बुखार के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखने के बाद आखिरकार जिले के स्वास्थ्य विभाग की कुंभकर्णी नींद टूट रही है। विभाग ने डेंगू वार्ड के बाद अब स्वाइन फ्लू वार्ड की भी स्थापना कर दी है।
जनपद में लगातार बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। आगरा में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने की जानकारी होते ही मैनपुरी का स्वास्थ्य विभाग भी सजग हो गया है। जिला अस्पताल के हृदय रोग विभाग में ही डेंगू वार्ड के बाद स्वाइन फ्लू वार्ड सुरक्षित कर दिया गया है।
वार्ड में सभी प्रकार की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। हालांकि जनपद में स्वाइन फ्लू के लक्षण एक मरीज में दिखे थे। जिसका दिल्ली में उपचार चल रहा है। अन्य किसी मरीज में अभी तक स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। वहीं मंगलवार को 836 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 31 मरीजों को बुखार तथा पेटदर्द डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता का कहना है कि जनपद में अभी तक डेंगू और स्वाइन फ्लू के मरीज नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी डेंगू और स्वाइन फ्लू से निपटने के सारे इंतजाम किए गए हैं।