फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्वास्थ्य विभाग कर रहा वायरल की अनदेखी

स्वास्थ्य विभाग कर रहा वायरल की अनदेखी

Wed, 30 Aug 2017 12:37 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग कर रहा वायरल की अनदेखी
doctor
फिरोजाबाद/जसराना/नारखी।
विज्ञापन

कस्बों में वायरल थम नहीं रहा है। नारखी के नगला राधे, शिकोहाबाद के छरी छप्पर और जसराना के सलेमपुर में दो दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें खानापूरी कर लौट आईं। मंगलवार को गावों में कोई टीम नहीं पहुंची। इसके चलते ग्रामीण झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं। वायरल के शिकार कई मरीज टूंडला, फिरोजाबाद में निजी डाक्टर से इलाज करा रहे हैं।
की चपेअ में आकर बीमार हैं। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को दो दिनों तक एक घंटे कैंप लगा कर दवाइयां वितरित कीं। कुछ मरीज दवा से वंचित रह गए, लेकिन मंगलवार को टीम नहीं पहुंची। जसराना के गांव सलेमपुर को वायरल ने अपनी चपेट में ले रखा है। गांव में चार दर्जन से अधिक लोग वायरल से पीड़ित हैं। एक सैकड़ा से अधिक लोग दर्द के साथ मौसमी बीमारी की चपेट में हैं। कई लोगों को डेंगू है। ग्रामीणों ने कहा कि घंटे में पूरे गांव को दवा देकर स्वास्थय विभाग बकी टीम चली गई।
विज्ञापन

नारखी के नगला राधे गांव में करीब 300 लोग वायरल
मंगलवार को टीम के नहीं आने से ग्रामीणों ने रोष जताया। सुधा देवी को कई दिन से बुखार है। परिवार के लोग उसका उपचार करा रहे हैं। ड्रिप लग रही है, लेकिन आराम नहीं मिल रहा। गांव की कमला देवी, मीना देवी, वैष्णवी भी बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्रवीण कुमार डेंगू है। उनका उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन


जसराना के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है। माया देवी, बृजेश कुमार वायरल की चपेट में हैं। सीएचची के डा. अनुराग व्यास ने कहा कि सोमवार को टीम गई थी। मंगलवार को गांव में टीम भेजने को कोई मतलब नहीं था। चिकित्सकों की टीम को स्वास्थय परीक्षण के दौरान गांव में कोई खास बीमारी नहीं मिली।

हमारी टीमें लगातार गावों में जा रहीं हैं। जहां टीम नहीं पहुंच, वहां दूसरे दिन जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग गांवों में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू और मलेरिया के लक्षण नहीं मिले हैं।
- डा. एसके दीक्षित, सीएमओ

पीड़ितों का दर्द
जसराना के गांव सलेमपुर निवासी जसविंद्र ने कहा कि बुखार की दवा लेने के बाद उन्हें खांसी हो गई। पूरा परिवार बुखार की चपेट में हैं। गांव में सोमवार को टीम आई थी लेकिन खानापूर्ति कर चली गई।
वायरल से पीड़ित प्रवीन कुमार ने कहा कि उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार है। निजी चिकित्सकों से उपचार कराते हुए हजारों रुपये खर्च कर हो चुके हैं, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है।

सलेमपुर गांव निवासी वृद्धा भगवान देवी ने कहा कि कमर दर्द से परेशान है। लेकिन कोई दवा नहीं मिल पा रही है। गांव में ही एक डाक्टर से इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed