{"_id":"599f13a64f1c1bbb448b4668","slug":"171503597478-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी अपने वादे पूरे कर रही: सुमन चतुर्वेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी अपने वादे पूरे कर रही: सुमन चतुर्वेदी
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव पूर्व जो भी वादे किए थे वह उनको पूरा कर रही है। तीन तलाक के मुद्दे को लेकर सरकार ने जो कहा वो कर दिखाया। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया।
यह बातें राज्य महिला आयोग की नवनिर्वाचित सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने भाजपा नेता आशुतोष गर्ग के आवास पर अपने स्वागत समारोह के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस पहल से मुस्लिम महिलाओं के अंदर से तीन तलाक का डर समाप्त हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य 350 सीटें जीतने का है। जो कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पूरा होगा।