{"_id":"5995d1b34f1c1ba25b8b470d","slug":"171502990771-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ कार्यालय पर प्रधानों ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ कार्यालय पर प्रधानों ने जड़ा ताला
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय पर जड़ा ताला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटियाली। विकास क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने भारतीय प्रधान संघ के बैनरतले खंड विकास अधिकारी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों में विकास कार्यों की फीडिंग का कार्य पूर्ण न होने पर आक्रोश व्यक्त किया और बीडीओ कार्यालय पर ताला लगा दिया। वह शीघ्र कार्यों की फीडिंग किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बीडीओ कार्यालय में धांधली का भी आरोप लगाया।
प्रधान संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि पूर्व सचिव वर्तमान सचिवों को चार्ज नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते विकास कार्य की कई योजनाएं बाधित हो रही हैं। क्षेत्र में विकास कार्य ठप हैं। ग्राम प्रधानों ने बताया कि ब्लाक पर फीडिंग के नाम पर धांधली हो रही है। फीडिंग के लिए कार्यालय में अवैध बसूली की जा रही है। बिना रिश्वत लिए ब्लाक स्तर पर कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है।
विकास खंड क्षेत्र में आवंटित किए गए आवासों में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही हैं। इससे ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन करने वाले ग्राम प्रधानों में मुकेश यादव, शिवेंद्र यादव, भंवर सिंह, रामसिंह, सुनील कुमार गौर, प्रदीप, हाकिम सिंह, कश्मीर सिंह, यदुवीर सिंह, संजीव आदि शामिल रहे।