{"_id":"5990616f4f1c1b51508b4798","slug":"171502634351-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवरों के नीचे रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवरों के नीचे रोपे पौधे
Updated Sun, 13 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो मनीष
फ्लाईओवरों के निचले हिस्सों में होगी हरियाली
खंदारी फ्लाईओवर के नीचे लगाए गए 300 पौधे
सुल्तानगंज पर भी लगेंगे, हाईवे किनारे भी पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। एनएच-2 पर नवनिर्मित फ्लाईओवरों के निचले हिस्सों को हरा-भरा किया जा रहा है। खंदारी फ्लाईओवर के नीचे 300 पौधे रोपे जा रहे हैं। यहां पांच सौ पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद सुल्तानगंज और वाटर वर्क्स फ्लाईओवरों के नीचे भी हरियाली रोपी जाएगी। इसके अलावा एनएचएआई हाईवे के सर्विस रोड के किनारे भी पौधे रोपेगा। ताकि काटी गई हरियाली की भरपाई हो सके।
एनएचएआई की कार्यदायी संस्था एल एंड टी की ओर से फ्लाईओवरों के निचले हिस्सों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। संस्था के अधिकारी ने बताया कि यहां ऐसे पौधे लगाए जा रहे हैं, जिनमें पानी की आवश्यकता कम हो। आवारा पशु भी इन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकें। सुल्तानगंज फ्लाईओवर के नीचे भी पौधे लगाए जाएंगे। इससे फ्लाईओवर के नीचे अस्थायी अतिक्रमण को भी रोका जा सकेगा।
उधर, एनएच-2 के चौड़ीकरण (सिक्सलेन प्रोजेक्ट) का काम किया जा रहा है। चौड़ीकरण के दौरान हाईवे के किनारे हरे पेड़ों को बड़ी संख्या में काटा गया है। इनके स्थान पर एनएचएआई को दोगुने पौधे रोपने हैं। अब चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। कई स्थानों पर टुकड़ों में सर्विस लेन बनकर भी तैयार हो चुकी है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि बरसात में पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।