फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   साइट पर रखना होगा मानचित्र

साइट पर रखना होगा स्वीकृत मानचित्र

Sat, 05 Aug 2017 07:44 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
साइट पर रखना होगा मानचित्र
आगरा। अगर आप भवन का निर्माण कराने जा रहे हैं तो इमारत का विकास प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र साइट पर रखें। विकास प्राधिकरण के अधिकारी कभी मौके पर मानचित्र का अवलोकन कर सकते हैं। यह कवायद शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के अफसरों की तमाम कोशिशों के बाद भी शहर में अवैध निर्माण नहीं थम रहे हैं। अवैध निर्माण कराने में विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों की लापरवाही एक अहम वजह है।
विज्ञापन


न तो कोई इंजीनियर साइट चेक करने जाता है और ना ही उनके खिलाफ कार्रवाई होती है। निरीक्षण के दौरान के मौके पर निर्माण साइट का स्वीकृत प्लान भी नहीं मिलता है। मानचित्र न होने की दशा में सौदेबाजी हो जाती है और निर्माण चलता रहता है। इस स्थिति को देखते हुए विकास प्राधिकरण के ओएसडी योगेंद्र कुमार ने निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माणकर्ताओं को साइट पर प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि ऐसा नहीं होता है तो तुरंत जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल वहां मानचित्र होगा तो एक तो यह पता लग जाएगा निर्माण प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं है। दूसरा वहां जो निर्माण हो रहा है वह स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप है या उसमें कोई विचलन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed