फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छात्रों ने कुलसचिव का घेराव किया

छात्रों ने कुलसचिव का घेराव किया

Fri, 14 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने कुलसचिव का घेराव किया
आगरा।
विज्ञापन

डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारी एक जुलाई से हड़ताल पर हैं। छात्र-छात्राआें की समस्याआें का समाधान नहीं हो रहा है। इसके विरोध में गुरुवार को छात्रों ने कुलसचिव का घेराव किया। छात्रों की समस्याआें का जल्द समाधान न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
शिक्षणेत्तर कर्मचारियाें की हड़ताल की वजह से विश्वविद्यालय के सभी विभाग बंद हैं। छात्र मार्कशीट, माइग्रेशन आदि के लिए चक्कर काट रहे हैं। कर्मचारियों के हड़ताल के नाम पर उन्हें लौटा दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कुलसचिव के समक्ष मांग रखी कि छात्राें के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए। ऐसा न होने पर छात्र उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हाेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

कुलसचिव केएन सिंह ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने के लिए बात की जाएगी। घेराव करने वालों में पुष्पेंद्र मुद्गल, वरुण चौधरी, राहुल यादव, विवेक गौतम, दिलीप कुमार, विक्की, प्रशांत यादव, अवनीश, आलोक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की बहाली पर ही हड़ताल खत्म होगी
शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि निलंबित कर्मचारियों की बहाली पर ही उनकी हड़ताल खत्म होगी। गुरुवार को भी शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में कुलपति सचिवालय में धरना जारी रहा। इसमें भारतीय मजदूर संघ के शंकरलाल, धर्मवीर शर्मा, इंद्रा जैन, चिन्मय सरकार, धर्मपाल शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed