{"_id":"595d24be4f1c1b92198b4659","slug":"171499276478-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उज्ज्वला के लाभार्थियों को भी मुफ्त बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उज्ज्वला के लाभार्थियों को भी मुफ्त बिजली कनेक्शन
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी के उज्जवला योजना का शुभारंभ करते हुए महिलाओं को गैस कनेक्शन भेंट करतीं सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गरीबों को मिलने वाले विद्युत कनेक्शन के लिए शासन ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है। अभी तक बीपीएल कार्ड धारकों को ही निशुल्क विद्युत कनेक्शन मिलता था। पर, अब उज्जवला और आवास योजना समेत कई योजनाओं के लाभार्थियों कोे मुफ्त में विद्युत कनेक्शन मिलेगा।
पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक विशाल चौहान द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के मुताबिक उज्ज्वला के अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ऐसे पात्र जिनकी वार्षिक आय 25,580 से कम होगी, केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले आवासीय योजना लाभार्थी, तहसील या डीएम दफ्तर से जारी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन का प्रमाण पत्र धारकों को भी निशुल्क विद्युत कनेक्शन मिलेगा।
मुफ्त में विद्युत कनेक्शन लेने के लिए लाभार्थी आवेदन पत्र में एक फोटो लगानी होगी। यही नहीं घर के सामने खड़े होकर स्वयं का पोस्टकार्ड साइज का फोटो आवेदनपत्र पर चिपका कर संबंधित उपखंड अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा। भू-स्वामित्व से सबंधित प्रमाणपत्र, सभासद/प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाणपत्र की कॉपी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी। एक्सईएन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि योजना पर अमल किया जा रहा है।