{"_id":"59441fe44f1c1bcf478b4754","slug":"171497636836-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश: शहर से गांव तक का ‘करंट’ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश: शहर से गांव तक का ‘करंट’ गायब
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
तहबरपुर क्षेत्र के गजयपुर में तेज हवा के कारण गिरा पेड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आंधी और बारिश के कारण शुक्रवार अल-सुबह जिला मु़ख्यालय के 18 फीडर पर लगातार छह घंटे बिजली गुल रही। ग्रामीण क्षेत्रों के हालात और अधिक खराब रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी और बारिश से विद्युत पोल उखड़ने और कई स्थानों पर तार टूटने से दिनभर बिजली गुल रही। विद्युत विभाग के कर्मचारी शुक्रवार को मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। उम्मीद है कि देर रात तक पूरे ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
अल-सुबह आंधी और बारिश के दौरान मानपुर के पास एचटी लाइन पर पेड़ टूट कर गिर पड़ा। कई स्थानों पर तार टूटने के कारण अल-सुबह 3 बजे से 8.30 बजे तक लगातार बिजली गुल रही। इसके बाद विद्युत कर्मियों ने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह तकरीबन 8.30 बजे तक पूरे शहर के 18 फीडर पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
अधिशासी अभियंता देहात राजकुमार ने बताया कि आंधी और बारिश के दौरान जेलसर, निधौली, मारहरा, मिरहची, सकीट, जैथरा, अलीगंज, राजा का रामपुर, मलावन में कई स्थानों पर पोल उखड़ने के अलावा एलटी और एचटी लाइन टूटने से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। कहा कि देर रात तक ग्रामीण क्षेत्र के कस्बों की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि पोल टूटने वाले स्थानों पर शनिवार को बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।