फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17-Year-Old Girl Found Hanging in Room Amid Family Pressure for Early Marriage

UP: मां की मौत के 17 साल बाद घर लौटी बेटी...पिता खुशा था, अगली सुबह ऐसे हाल में मिली लाश; कांप उठा कलेजा

Tue, 09 Sep 2025 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 08:38 AM IST
सार

आगरा के खंदौली में 17 वर्षीय छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। मां की बचपन में ही मौत हो गई, जिसके बाद वो अपने नाना के साथ रह रही थी। दो दिन पहले ही वो घर अपने पिता के पास लौटकर आई थी। 

विज्ञापन
17-Year-Old Girl Found Hanging in Room Amid Family Pressure for Early Marriage
डमी फोटो।

विस्तार

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव लहलर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी मच गई। जब 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

मृतका की मां का निधन 17 वर्ष पूर्व हो गया था। उस समय वह महज छह महीने की थी। इसके बाद से उसका पालन-पोषण नाना टीकाराम, निवासी थाना हसायान (जनपद हाथरस) ने किया। नाबालिग वहीं पली-बढ़ी और पढ़ाई भी करती रही। बताया गया कि दो दिन पहले ही नाना टीकाराम अपनी नातिन को लेकर खंदौली के लहलर स्थित उसके पिता के पास आए और कहा कि अब उसे यहीं रखकर शादी करा दी जाए। इसके बाद से ही नाबालिग गुमसुम रहने लगी थी और किसी से बातचीत नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह कमरे से मिली लटकती लाश
रविवार देर रात जब वह खाना खाने के लिए बाहर नहीं आई तो पिता ने कमरे में जाकर देखा। दरवाजा खोलते ही नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। नाबालिग का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed