फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 cases registered in two police stations for illegal mining and storage in Agra

Agra News: अवैध खनन और भंडारण के मामले में दो थानों में 17 मुकदमे दर्ज, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Wed, 07 Sep 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

सैंया टोल का बूम बैरियर तोड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खनन माफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने दो थानों में 17 मुकदमे दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन
17 cases registered in two police stations for illegal mining and storage in Agra
पुलिस ने पकड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अवैध खनन और भंडारण के मामले में थाना सदर में 16 और मलपुरा में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। 10 ट्रैक्टर ट्रॉली और ईंट से भरी सात ट्रॉली जब्त की गई हैं। खनन के वाहनों को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थान पर पुलिस टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन


सैंया टोल का बूम बैरियर तोड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। सोमवार को सैंया और खेरागढ़ क्षेत्र में अलग स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग की। खनन के वाहनों को रोका गया। एक चालक ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया था। 

विज्ञापन

चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा 

एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 17 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मलपुरा में चंबल की बालू से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज की गई। अवैध परिवहन किया जा रहा था। इसके नंबर भी मिटे थे। चालक ककुआ निवासी सतीश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सदर के रोहता में 5 स्थान पर चंबल सैंड का अवैध भंडारण मिला। यहां से नौ ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए। सात ट्रैक्टर ट्रॉली ईंट से भरी थीं। इन्हें भी जब्त किया गया। थाना सदर में 16 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें चालक और मालिकों को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed