फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 applied for old age pension in public welfare camp

आगरा: जनकल्याणकारी शिविर में 17 ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए किया आवेदन

Fri, 10 Feb 2023 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
17 applied for old age pension in public welfare camp
फिरोजाबाद। हिमायूंपुर स्थित श्यामादेवी इंटर कालेज प्रांगण में बृहस्पतिवार को जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 आवेदन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तथा 17 ने वृद्धावस्था पेंशन को आवेदन किया। 32 लोगों का आधारकार्ड संशोधन किए जाने के साथ 82 लोगों के राशनकार्ड को संशोधित कराया गया।
विज्ञापन



नगर विधायक मनीष असीजा के द्वारा भाजपा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नगरीय क्षेत्र में जन कल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को हिमायूंपुर स्थित श्यामादेवी इंटर कांलेज प्रांगण में लगे शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 42 मरीजों की जांच की। 25 बुजुर्गों का आय प्रमाणपत्र बनाने के साथ ही 18 कन्याओं का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए पंजीयन कराया गया। 17 के वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन के 11, दिव्यांग के चार आवेदन कराए तथा 16 के बैंक खाते खुलवाए गए। नौ के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के साथ 49 को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन



पूर्ति विभाग की ओर से 51 नए लोगों का राशनकार्ड बनाने के लिए चिह्नांकित किया। जबकि 82 लोगों नो राशनकार्डों को संशोधित कराए गए। शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह चौहान, एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह,अपरनगर आयुक्त राजवीर सिंह,कृष्ण मोहन सिंह दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह, एएलसी अरुण कुमार सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed