फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   162 vehicles were challaned for violating traffic rules

Agra News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 162 वाहनों के चालान

Sat, 21 Jun 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
162 vehicles were challaned for violating traffic rules
कासगंज। यातायात पुलिस की ओर से शनिवार को भी सड़क सुरक्षा अभियान जारी रहा। इस दौरान 89 चालक सीट बेल्ट पहने बिना कार चलाते मिले। छह लोगों को ड्रिंक एंड ड्राइव करता पकड़ा गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 162 वाहनों के चालान काटे गए। इनसे 2,53,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

शनिवार को सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने मालगोदाम चौराहा, बस स्टैंड, राजकोल्ड तिराहा, बिलराम गेट, किसरौली अड्डा पर वाहनों की चेकिंग की। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले 30 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा यातायात पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन की मदद से 6 लोगों को ड्रिंक एंड ड्राइव करते पकड़ा। इन पर चालान की कार्रवाई करते हुए 60,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक चालक के अत्यधिक शराब पिए होने पर वाहनों को सीज कर दिया गया। सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 89 वाहनों के चालान काटे गए। गलत साइड में वाहन चलाने पर 37 के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनसे 74,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सीओ यातायात अमित कुमार ने बताया 162 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इन पर 253000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed