{"_id":"5ccee60ebdec2207226e9a8e","slug":"161557063182-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाहल के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, छह पदक झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाहल के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, छह पदक झटके
विज्ञापन
बरनाहल के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, छह पदक झटके
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी- बरनाहल। महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित हुई द्वितीय एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में क्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस दौरान खिलाड़ियों ने छह पदक हासिल किए। इसके बाद चैंपियनशिप से लौटे खिलाड़ियों का कस्बा में जोरदार स्वागत किया गया। महाराष्ट्र के नासिक में एक मई से तीन मई तक आयोजित द्वितीय एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में कस्बा निवासी बिजेंद्र कुमार ने 15 सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, वीरेंद्र ने इसी दौड़ में द्वितीय स्थान पाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। वीर बहादुर ने इसी दौड़ में ही तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में अवनीश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर कस्बा का मान बढ़ाते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। पांच किमी दौड़ में मंजीत कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
वहीं ऊंची कूद में सुधीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स स्टेट प्रेसीडेंट जय सिंह ने प्रतीक चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया। गोल्ड मेडल जीतने वाले बिजेंद्र कुमार ने बताया कि यह हमारा पहला नेशनल गेम था। सौभाग्य रहा कि हमारा और हमारे साथियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रविवार को सभी खिलाड़ी घर वापस लौटे तो कस्बा के लोगों ने सभी खिलाड़ियों को फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर दाखन सिंह, राजकुमार, अनी यादव, प्रेमदेव, विद्याराम, सुरेंद्र सिंह, सोनेलाल आदि ने बधाई दी।