फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   फाल्ट होने से तीन दिन से छह गांवों की बिजली गुल

फाल्ट होने से तीन दिन से छह गांवों की बिजली गुल

Sat, 13 Apr 2019 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
फाल्ट होने से तीन दिन से छह गांवों की बिजली  गुल
नारेबाजी करते ग्रामीण्ा। - फोटो : amar ujala
मैनपुरी-किशनी। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र के कई गांवों में तीन दिन से बिजली नहीं आई है। गर्मी का मौसम होने के कारण उनकी रात जागकर कट रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बुधवार शाम कोंडर में फाल्ट होने से बिजली चली गई थी। इसके चलते अरसारा फीडर के गांव कोंडर, दादीपुर और नगला दूंदे समेत कई गांवों में आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन


लोगों को उम्मीद थी कि गुरुवार तक बिजली ठीक हो जाएगी, लेकिन जब तीन दिन में भी बिजली सही नहीं हो सकी, तो उनके सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन जान बूझकर फाल्ट सही नहीं करते हैं। वे रुपये मांगते हैं, रुपये न देने पर वे लाइन सही नहीं करते हैं। तीन दिन से बिजली न आने से लोगों को मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में लोग जागकर रात काटने के लिए मजबूर हैं। प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार, गौरव यादव, सुदेश यादव, अंकित यादव, अर्पित यादव, राजेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, सतीश चंद्र, कौशल यादव, सुधीर यादव, अजीत यादव, प्रमोद कुमार आदि शामिल हैं। वहीं अवर अभियंता गिरिप्रसाद का कहना है कि फीडर पर मशीन खराब होने के चलते बिजली बाधित थी। जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed