{"_id":"5cab87dcbdec22142e74b51c","slug":"161554745308-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारपीट-पथराव, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में मारपीट-पथराव, 12 घायल
विज्ञापन
जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जमीन के विवाद में दो पक्षों के जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाना जैथरा में दर्ज कराई है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला बेनी निवासी रामरहीस का गांव के ही शेर सिंह आदि के साथ विगत दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनो पक्षों में गालीगलौज हो गई और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी किया गया। मारपीट और पथराव में रामरहीस, उसकी पत्नी नेकसी देवी, बेटा रामू और भाई मुखराम घायल हो गए। वहीं गांव के आठ लोग भी पथराव की चपेट में आकर चुटैल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाना जैथरा पुलिस को दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
मारपीट कर किया फायर
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव ओनघाट निवासी संजय पुत्र सुनहरी लाल विगत दो जनवरी 2016 को अपनी मां के साथ घर पर था। तभी गांव के ही यादराम सहित छह लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए फायर कर दिया। मामले में संजय ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।