{"_id":"5c4df689bdec221309520103","slug":"161548613257-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटहल से भरी मैक्स पिकअप बदमाशों ने लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटहल से भरी मैक्स पिकअप बदमाशों ने लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कटहल लेकर इटावा से बरेली जा रही मैक्स पिकअप को ईको कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मैक्स पिकअप चालक को बंधक बनाकर अलीगंज क्षेत्र में फेंक गए। मामले की रिपोर्ट मैक्स स्वामी ने थाना जसरथपुर में दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर बदमाशों का पता लगा रही है।
इटावा के पापाझाड़ी वेदपुरा निवासी उपदेश पुत्र तारा सिंह के पास मैक्स पिकअप है, जिसे इटावा निवासी ब्रजेश चलाता है। विगत 25 जनवरी को ब्रजेश मैक्स में इटावा से कटहल लेकर बरेली जा रहा था। जसरथपुर क्षेत्र के दहेहिया पूठ के पास ईको कार सवार बदमाशों ने मैक्स को रोक लिया और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। मैक्स लूटने के बाद बदमाश चालक को कार में डालकर अलीगंज क्षेत्र में फेंक गए। बाद में चालक ब्रजेश ने खुद को बंधनमुक्त करा मामले की जानकारी मालिक उपदेश को दी। सूचना पर उपदेश ने घटना की रिपोर्ट थाना जसरथपुर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है। थाना प्रभारी जसरथपुर एनडी तिवारी ने बताया कि घटना से जुड़े कई सुराग हाथ लग गए है। जिन्हें पर जांच कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।