{"_id":"5c4b539ebdec224b7a5541f6","slug":"161548440478-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण क्षेत्र की जनता को जल्द मिलेगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण क्षेत्र की जनता को जल्द मिलेगा गंगाजल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दक्षिण क्षेत्र की दो लाख से अधिक जनता के लिए खुशखबरी है। पुनर्गठन पेयजल योजना के जनता को जल्द गंगाजल मिलने जा रहा है। जलनिगम ने तैयारी पूरी कर ली है। 432 करोड़ की पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत जलनिगम द्वारा सितंबर-18 से शहर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी है। जलनिगम द्वारा तैयार कराए गए नए व पुराने सीडब्लूआर के माध्यम से जनता को गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
दक्षिणी क्षेत्र में पाइप लाइन न डालने के कारण रामनगर, छारबाग, संतनगर, ग्राम बासठ, प्रेमपुर रैपुरा, लेबर कालोनी सहित कई क्षेत्र में गंगाजल अभी तक नहीं पहुंचा। पेयजल समस्या के निदान के लिए क्षेत्र की जनता कई बार आंदोलन, मार्ग जाम कर चुकी है।
गंगाजल के लिए तीन चरणों में घंटाघर से चंद्रवार गेट तक पाइप लाइन डालने का कार्य कराया गया है। जलनिगम द्वारा पूरी लाइन की टेस्टिंग कराई गई है। लाइन में पानी चलाकर उसे साफ करा लिया है। क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुरुवार रात से शुरू हुई बरसात के कारण हाथवंत फीडर की आपूर्ति सुबह से ठप हो गई। नंदपुर में इंटेक प्लांट न चलने के कारण सुबह शहर में मात्र एक घंटे ही गंगाजल की आपूर्ति हुई। लाइट खराब होने के कारण शाम की आपूर्ति नहीं हो सकी। इधर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित फीडर की आपूर्ति बाधित होने से जलनिगम अफसरों की मुश्किल बढ़ गई।