फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बारिश से आलू-सरसों की फसल को नुकसान, खेतों में भरा पानी

बारिश से आलू-सरसों की फसल को नुकसान, खेतों में भरा पानी

Tue, 22 Jan 2019 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
बारिश से आलू-सरसों की फसल को नुकसान, खेतों में भरा  पानी
फिरोजाबाद। सोमवार की शाम को हुई तेज बरसात ने आलू, सरसों की खेती करने वाले किसानों के अरमानों पर तुषारापात कर दिया। नारखी व जसराना ब्लाक में सैकड़ों बीघा फसल खेतों में धराशायी हो गई।
विज्ञापन


बारिश ने नारखी, फिरोजाबाद एवं जसराना ब्लाक स्थित सैकड़ों बीघा खेती को भारी नुकसान किया। खेतों में खड़ी आलू, सरसों व चना-मटर की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई। बरसात के कारण आलू व सरसों की फसल को खासा नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन


नारखी व हाथवंत ब्लाक में ज्वार की फसल बरसात के कारण खेतों में ही बिछ गई। किसानों का कहना है आलू, ज्वार सरसों की करीब पांच बीघा से ज्यादा फसल बेमौसम बरसात की भेंट चढ़ गई। वहीं सरसों व आलू की फसल में झुलसा रोग लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के कारण गेहूं की फसल को नुकसान नहीं हुआ। लेकिन आलू व सरसों की फसल में बीमारी की आशंका है। फसलीय नुकसान के आंकलन को टीम गठित की है।
रविकांत सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed