{"_id":"5c1d2312bdec2256c93f773d","slug":"161545413394-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल के पक्ष में दिए महिला ने बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल के पक्ष में दिए महिला ने बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हेड कांस्टेबल पर फर्जी समन दिखाने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने बयानों में घटना को पलट दिया। महिला ने हेड कांस्टेबल के पक्ष में बयान देते हुए दुष्कर्म के आरोप को निराधार बताया है। सूत्रों की मानें तो महिला ने वीडियो को पुरानी बताया। साथ ही यह भी कहा है कि उसे वीडियो वायरल होने तक की जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
तीन दिन पहले मिरहची क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने वीडियो वायरल करते हुए एक हेड कांस्टेबल पर फर्जी समन दिखाकर और धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर एसएसपी आशीष तिवारी ने मामले की रिपोर्ट थाना मिरहची में दर्ज कराई थी। इसके बाद मिरहची पुलिस ने महिला का कोर्ट में बयान कराया था। बताया जा रहा है कि महिला ने हेड कांस्टेबल के बचाव में बयान दिए। हालांकि पुलिस मामले को खुलकर बताने में संकोच रही है। सूत्रों की मानें तो महिला ने बयानों में वायरल वीडियो के मामले में भी अनभिज्ञता जताई है। थाना मिरहची प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कराने के बाद मामले की विवेचना कराई जा रही है। जांच के दौरान आने वाले तथ्यों के आधार पर एचसीपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।