{"_id":"5c0ff8bbbdec224176131f50","slug":"161544550587-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों की संख्या बढ़े तो कानपुर भेजे कासगंज के नौजवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों की संख्या बढ़े तो कानपुर भेजे कासगंज के नौजवान
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में कासगंज के अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण के लिए अलीगढ़ जांच केंद्र में शामिल नहीं किया गया। अलीगढ़ में अभ्यर्थियों की संख्या का डाटा अधिक होने के कारण कासगंज के अभ्यर्थियों को कानपुर केंद्र आवंटित कर दिया। मंडल में सिर्फ कासगंज के ही अभ्यर्थी कानपुर भेजे गए हैं। हालांकि कासगंज से दस्तावेज जांचने के लिए एक समिति का चयन कर अलीगढ़ भेजा गया है। यह समिति दूसरे जिलो के अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच रही है।
प्रदेश में सरकार ने 44 हजार से अधिक पुलिस आरक्षियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कराई है। अभ्यर्थियों के दस्तावेज परीक्षण के लिए कानपुर, अलीगढ़, बरेली सहित मंडल मुख्यालयों पर कई केंद्र बनाए गए हैं। वैसे तो मंडल के अधीन जिलों के अभ्यर्थियों के दस्तावेज मंडल मुख्यालयों पर ही परखे जाने थे, लेकिन अलीगढ़ मंडल में दूसरे कई जिलों और कई राज्यों के अभ्यर्थियों को शामिल कर लिया गया। ऐसे में डाटा अधिक होने कारण कासगंज के अभ्यर्थी मंडल मुख्यालय के जांच केंद्र में शामिल नहीं हो सके। कासगंज के 1005 नौजवानों को कानपुर तक लंबी दूरी तय करनी पड़ी। इन अभ्यर्थियों का जांच केंद्र कानपुर आवंटित किया गया था। अभ्यर्थी यदि अलीगढ़ जांच केंद्र में शामिल होते तो उन्हें कम दूरी तय करनी पड़ती। कानपुर तक जाने में तमाम अभ्यर्थियों को परेशानी हुई।
- कासगंज जिले के 1005 अभ्यर्थी थे। वैसे तो यह अलीगढ़ जांच केंद्र में शामिल हो जाते, लेकिन अलीगढ़ में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक हो गई, इसलिए कासगंज के नौजवान कानपुर भेजे गए। अनुराग चौहान, जांच समिति अध्यक्ष, अलीगढ़ केंद्र।