{"_id":"5c0d58f3bdec224177354dc0","slug":"161544378611-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन निर्माण पर बरकरार हैं विरोध के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन निर्माण पर बरकरार हैं विरोध के स्वर
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन निर्माण की राह में अड़चन दूर नहीं पा रही हैं । ग्रामीणों के बीच विरोध के स्वर बरकरार हैं। सोमवार को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के समक्ष नदरई के ग्रामीण अपनी समस्या रखेंगे। इधर, पीडब्लूडी ने चेतावनी दी कि अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। दावा किया है कि 40 अतिक्रमण हटवाए गए हैं।
नदरई में आबादी के बीच चल रहे फोरलेन के निर्माण में बार-बार बाधा आ रही है। कभी ग्रामीण अतिक्रमण हटाने को सहमत दिखते हैं तो कभी विरोध कर काम रोक देते हैं। तमाम ग्रामीण मनमानी का आरोप लगाकर अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अभी तक अपने भवन नहीं तोड़े हैं और विरोध के चलते फोरलेन का काम रुकवा दिया है।
रविवार सुबह सिकंदराराऊ रोड पर काम रुकवाया और कासगंज रोड पर नाली निर्माण का काम नहीं होने दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मनमाने ढंग से काम नहीं होने दिया जाएगा। जिले के नोडल अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव रंजन कुमार के समक्ष अपनी समस्याएं रखेंगे। इधर, लोक निर्माण विभाग ने भी सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन
विभाग ने दावा किया कि अब तक 40 अतिक्रमण हटवाए जा चुके हैं और जल्द पुलिस का सहयोग लेकर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटवा दिए जाएंगे। इस तरह विभाग और ग्रामीणों के बीच विवाद बरकरार है और फोरलेन के काम में अड़चन आ रहीं है। ग्रामीण भगवान सिंह ने बताया कि सोमवार को लोक निर्माण विभाग के सचिव कासगंज में आ रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की मनमानी से पीड़ित ग्रामीण सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुधीर कुमार ने बताया कि अब तक 40 अतिक्रमण हटवाए जा चुके हैं। ग्रामीणों ने कब्जे कर लिए हैं। जल्द ही पुलिस का सहयोग लेकर जेसीबी चलवाएंगे और जल्द ही अतिक्रमण हटवा दिए जाएंगे।