{"_id":"5bcb40d2bdec2269377f6bcc","slug":"161540047058-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की सोहनी सेवा को पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की सोहनी सेवा को पहुंचे श्रद्धालु
Updated Sat, 20 Oct 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में सोहनी सेवा करती महिला श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। पापाकुंशा एकादशी से शुरू हुए कार्तिक नियम व्रत सेवा के अंतर्गत शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोहनी सेवा के लिए श्रद्धालुओं में प्रेम भाव देखा गया। दोपहर राजभोग आरती के बाद मंदिर के पट बंद होने के साथ ही मंदिर परिसर की सोहनी सेवा के साक्षी बनने के लिए हाथों में झाड़ू, कपड़े लिए महिलाएं पहुंची।
महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर के जगमोहन से लेकर मुख्य चौक तक सफाई की। कई महिलाएं अपने दुपट्टे से ठाकुरजी के गर्भगृह और चंदन कोठरी के दरवाजे को साफ करतीं दिखीं। शाम पट खुलने से पूर्व तक ठाकुर बांके बिहारीजी महाराज के मंदिर में सोहनी-सेवा हुई।
मंदिर के सेवायत प्रह्लाद गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी की तरह ही उनके आयोजन भी निराले हैं। भाव सेवा के अनुरूप शरद पूर्णिमा से पूर्व श्रद्धालु अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज के मंदिर में सोहनी सेवा करने आते हैं। दिल्ली रोहिणी निवासी सुषमा और सुनीता ने कहा कि सोहनी सेवा को शब्दों में बया नहीं किया जा सकता है।