{"_id":"5ba4a0e0867a557ea82f5c88","slug":"161537515744-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म मनमर्जियां के विवादित दृश्यों पर भड़के सिख, विरोध प्रदर्शन कर उठाई ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म मनमर्जियां के विवादित दृश्यों पर भड़के सिख, विरोध प्रदर्शन कर उठाई ये मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते सिख समाज के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में फिल्म मनमर्जियां में दर्शाए गए दृश्यों को लेकर सिख समुदाय ने विरोध व्यक्त किया है। इसको लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। इन दृश्यों से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं और संस्कृति को ठेस पहुंचने की बात कही है। सिख समाज ने उत्तर प्रदेश सहित आगरा के सिनेमाघरों में इसे प्रदर्शित न करने की मांग की है।
शहर के सभी गुरुद्वारों की संस्था सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में सिख समाज के काफी लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां का विरोध किया। आरोप लगाया कि सोची समझी साजिश के तहत सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की कोशिश की गई है। सिखों की वेशभूषा से भी छेड़छाड़ की गई है, उसे गलत तरीके से दिखाया गया है। धार्मिक आस्था से जुड़े पहलुओं को तोड़-मरोड़ कर दिखाए जाने पर रोष व्यक्त किया।
कहा कि इस तरह समाज की मान्यताओं के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने देंगे। एसीएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह, गुरुद्वारा माईथान के प्रधान कंवलजीत सिंह, प्रीति उपाध्याय, श्याम भोजवानी, अजब सिंह टीटू, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, रानी सिंह, पाली सेठ, सतपाल सिंह बत्रा, परमात्मा सिंह, रेनू भाटिया, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।