{"_id":"5b73158142c7927ce078541f","slug":"161534268801-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापी की तिरंगा यात्रा में शामिल होगा चंदन का भाई विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वापी की तिरंगा यात्रा में शामिल होगा चंदन का भाई विवेक
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
शहर में तिरंगा यात्रा के निकालने पर प्रतिबंध होने के कारण अब चंदन गुप्ता का भाई विवेक गुप्ता गुजरात के वापी शहर में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचा है। आयोजकों ने उनके परिवार को आमंत्रित किया। चंदन के घर पर भी परिवारीजन तिरंगा फहराएंगे।
26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के विवाद में अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरा परिवार ही तिरंगा को एक चंदन का रूप मानने लगा है। चंदन के घर पर 50 फुट ऊंचा तिरंगा ध्वज रोज फहराया जाता है। आज बुधवार को 15 अगस्त के मौके पर चंदन के घर पर नया तिरंगा फहराया जाएगा। चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने पहले से ही स्पष्ट कर दिया है कि परिवार के लोग ही तिरंगा फहराएंगे और किसी नहीं बुलाया गया है। वहीं चंदन की बहन कीर्ति ने बताया कि उसका भाई विवेक गुजरात के वापी में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने गया है। उसके मामा दीपक व उसके सुरक्षाकर्मी साथ गए हैं। कीर्ति ने कहा कि शहर में तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं थी। जिसके चलते चंदन की स्मृति में गुजरात में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में भाई हिस्सा लेने गया है।
फोटो- चंदन के भाई विवेक गुप्ता