फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   भाजपा के बहकावे में न आएं अल्पसंख्यक: हिमायत अली

भाजपा के बहकावे में न आएं अल्पसंख्यक: हिमायत अली

Thu, 02 Aug 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के बहकावे में न आएं अल्पसंख्यक: हिमायत अली
भाजपा के बहकावे में न आएं अल्पसंख्यक: हिमायत अली - फोटो : अमर उजाला
एटा। सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित अल्पसंख्यक सम्मेलन जनेश्वर मिश्र हॉल जिला पंचायत में आयोजित किया गया। यहां सपा प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद हिमायत अली ने कहा कि अल्पसंख्यक भाजपा के बहकावे में नहीं आएं। भाजपा की नीति एक दूसरे में लड़ाई कराने की रही है। मुस्लिमों को सांप्रदायिक लड़ाई झगड़े से दूर रहने का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद हिमायत अली ने कहा कि अल्पसंख्यक अपना वोट जरूर बनाएं, जिससे आने वाले समय में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो। प्रदेश में सपा ही अल्पसंख्यकों की हितैषी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा को 2019 में सबक सिखाकर सपा को आगे बढ़ाना है। सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि मुस्लिम समाज को एकजुट रहना होगा। एमएलसी उदयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार चलाने में विफल हो गई है। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव, पूर्व विधायक अजय यादव, शशांक यादव शीटू, सुनील यादव, भूपेन्द्र प्रजापति, परवेज जुबैरी, डा. श्याम सिंह शाक्य, फारूख अहमद ने सभी संबोधित किया। इस मौके पर विनोद यादव, अनिल यादव, अज्जो देवी, शाहिद अली, एम दास पॉल पादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed