{"_id":"5b609dce4f1c1b6e118b6964","slug":"161533058510-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं की तो देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं की तो देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur Girls Hostel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर के ग्राम प्रतापपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फिरोजबाद जनपद के जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी चार साल पहले सहावर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। विवाहिता ने मामले की जानकारी मायके में दी तो मायके पक्ष के लोगों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की। इस पर विवाहिता का उत्पीड़न और अधिक किया जाने लगा। आरोप है कि उत्पीड़न का विरोध करने पर देवर ने सात अप्रैल को कमरे में बंद कर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पति से शिकायत करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने मायके पहुंच कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने थाने पहुंच कर पुलिस को पति सहित छह ससुराली जनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।