फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गंगा के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की हुई वृद्धि

गंगा के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की हुई वृद्धि

Thu, 19 Jul 2018 11:25 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की हुई  वृद्धि
कासगंज। गंगा के जलस्तर में पिछले 2 दिन से वृद्धि जारी है। गुरुवार को गंगा के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को भी जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। इसके बाद जलस्तर में कमी आना शुरू हो जाएगी। 3 दिन पूर्व हरिद्वार से छोड़ा गया पानी जिले से पास हो जाएगा। सिंचाई विभाग ने जलस्तर रिकॉर्ड कराया। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को गंगा के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। बुधवार को यह गेज 162 के निशान पर था। बुधवार की सायं नरौरा से पानी का डिस्चार्ज 32760 क्यूसेक पर था जो गुरुवार की सुबह 63461 क्यूसेक पर आ गया। चूंकि हरिद्वार बैराज से पानी का डिस्चार्ज तीन दिन पूर्व 1 लाख क्यूसेक से अधिक का था। वह घटकर अब 39181 क्यूसेक पर आ गया है। ऐसी स्थिति में बाढ़ आपदा का तो कोई खतरा नहीं है। जो बढ़ा हुआ जलस्तर है इसमें भी कमी होना शुरू हो जाएगी, लेकिन गंगा में हरिद्वार पर दवाब बढने पर कभी भी जलस्तर में इजाफा संभव है। ऐसी स्थिति में सिंचाई विभाग पूरी सक्रियता बरत रहा है। पूरे दिन में तीन बार जलस्तर मापा जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी संचालित है। सहायक अभियंता एके सिंह बाढ़ नियंत्रण कक्ष से सारी सूचनाएं जारी कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के द्वारा कादरगंज इलाके में कटान की स्थिति को देखते हुए कटानरोधी कार्य कराए गए हैं, लेकिन अभी भी गंगा के किनारों पर कई जगह कटान शुरू हुआ है, लेकिन अभी खतरे के हालात नहीं हैं।
विज्ञापन

- जिले में बाढ़ के अभी कोई हालात नहीं हैं। पूरी निगरानी जलस्तर की कराई जा रही है। कटानरोधी कार्य संचालित हैं। सिंचाई विभाग और तहसील प्रशासन को कड़ी निगरानी के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

- राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed