फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   महिला हत्याकांड में पुलिस को अपनों पर ही शक

महिला हत्याकांड में पुलिस को अपनों पर ही शक

Mon, 02 Jul 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
महिला हत्याकांड में पुलिस को अपनों पर ही शक
murder
एटा। मक्का केे खेत में मृत मिली महिला कुसुमा हत्याकांड में पुलिस को अपनों पर ही शक हो रहा है। वही शव के सड़ने और क्षतविक्षत होने से महिला की मौत का कारण पता नहीं लगा पाई है। जबकि चिकित्सकों ने महिला की पहचान पुख्ता कराने के लिए उसकी हड्डी सुरक्षित कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव रामपुर में हुई महिला कुसुमा (40) की हत्या किए जाने के संबंध में पुलिस को प्रथम जांच पड़ताल में मृतका के करीबियों का ही हाथ होने की शक हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घटना को देख मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। थाना पुलिस को नामजदगी से हटकर जांच करने को कहा गया है। जांच के बाद पूरी घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत के कारण का पता नहीं लग सका है। चिकित्सकों ने बताया कि शव सड़ा होने के साथ आधा अधूरा था। जिसे लेकर महिला की मौत का कारण पता लगाना मुश्किल है। बता दे कि 28 जून को कुसुमा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। इसकी रमिपोर्ट मृतका के पति धीरेंद्र सिंह ने गांव के ही गुरु वचन पुत्र जगदीश सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण कर ले जाने की दर्ज कराई थी। इसके बाद एक जुलाई को महिला का शव गुरुवचन के मक्का के खेत में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed