{"_id":"5b39173a4f1c1b624d8b8ff7","slug":"161530468154-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने ले 3ली महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने ले 3ली महिला की जान
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। जिले में आवरा जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, मगर प्रशासन की अनदेखी से लोग जान से हाथ धो रहे हैं। कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के ग्राम साडऱपुर में एक सांड़ ने एक महिला की जान ले ली। खेत पर काम करने के दौरान घायल हुई महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक साडऱपुर निवासी रेखा पत्नी रामसेवक अपने खेत पर मिर्च तोड़ रही थी। तभी किसी तरफ से आए सांड़ ने उसे दबोच लिया। महिला चिल्ला पाती तब तक सांड़ ने उसे नुकीले सींगो से घायल कर दिया। चीख सुनकर दौड़े लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सांड़ कई बार छात्राओं को भी घायल कर चुका है। जिसकी प्रशासन से शिकायत की गयी थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसे लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
-------------------
जैथरा में हो चुकी है घटना
आवरा जानवरों के आतंक का यह पहला मामला नहीं है। पिछले दिनों एक सांड़ ने जैथरा क्षेत्र में एक युवक की जान ले ली थी। आवरा जानवरों की बढ़ती तादाद और हमलों से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा रहा है।
--------------