{"_id":"5b3675134f1c1bc96b8b8d78","slug":"161530295571-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद के साथ नशाखोरी के विरुद्घ काम कर रहा इंडिया स्पोटर्स संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद के साथ नशाखोरी के विरुद्घ काम कर रहा इंडिया स्पोटर्स संघ
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। इंडिया स्पोटर्स संघ सिर्फ खेलकूद ही नहीं नशाखोरी और शिक्षा के प्रति भी पूरे देश में काम कर रहा है। यह बातें इंडिया स्पोटर्स संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि इंडिया स्पोटर्स संघ के 50 हजार कार्यकर्ता पूरे देेश में काम कर रहे हैं, जो खेलकूद के साथ ही गरीब बच्चों की शिक्षा के प्रति और नशाखोरी के विरुद्घ काम कर रहा है। देश का युवा नशाखोरी की गिरफ्त में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहा है। इसके लिए संघ द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि नशाखोरी का समूल नाश किया जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि कोई नशा छोड़ना चाहता है और उसके पास दवाओं के लिए भी पैसे नहीं हैं तो संघ द्वारा उसका पूरा इलाज कराया जाएगा। जब युवा नशा नहीं करेगा तो उसकी सेहत बनेगी और वह खेलकूद में भी अपना नाम कर सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति लोग काफी जागरूक हुए हैं परंतु अभी भी खेल के प्रति जागरूक नहीं हैं। खेल के नाम पर सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित होकर रह गए हैं। इसके अलावा भी अन्य खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे देश के युवा हर खेल में अपना दबदबा कायम कर सकें। खासकर गरीब बच्चों को संघ आगे निकाल कर ला रहा है। इस मौके पर उन्होंने फिरोजाबाद जिले की कमान रीतेश कुमार एड. को सौंपी। वार्ता के दौरान सुरेंद्र सिंह नौहवार, मनोज यादव आदि रहे।