{"_id":"5b33d23f4f1c1bed778b64d9","slug":"161530122815-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में मुसीबत बनेंगी खुदी सड़क और गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में मुसीबत बनेंगी खुदी सड़क और गड्ढे
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पूरे शहर में जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे खुदे पड़े हैं। सर्विस रोड से लेकर गली मोहल्लों में मैनहॉल खुले हुए हैं। ये सड़केें बरसात के मौसम में शहर की जनता के लिए बड़ी मुसीबत बनेंगी।
शहर की पेयजल और सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है लेकिन ये समस्या अब बरसात के मौसम में जनता के मुसीबत बनेगी। जलनिगम अस्थाई खंड डिवीजन द्वारा शहर की जनता को मीठा पानी उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों की पेयजल पुनर्गठन योजना पर कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत शहर तक पानी लाने के लिए जगह-जगह अंडरग्राउंड पाइन लाइन डालने का काम हो रहा है।
पाइप लाइन डालने के लिए जलेसर रोड, मायापुरी, कबीर नगर खेड़ा, ककरऊ, हिमायूंपुर बोधाश्रम रोड पर जगह-जगह गड्ढे खुदे पड़े हैं। जलनिगम ने कार्य पूरा होने के बावजूद कई स्थानों पर अभी तक सड़कें पर पैचवर्क नहीं कराया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर जलनिगम तृतीय शाखा ने शहर में अमृत योजना के तहत सीवर कनेक्टिंग चैंबरों का निर्माण कराया इसके लिए ठेकेदार ने संतनगर, रामनगर, सैलई, सम्राट नगर, कबीर नगर, विभव नगर, हिमायूंपुर, अब्बास नगर सहित कई स्थानों पर सड़कें खोदकर डाल दी हैं। चैंबर बनाने को सड़कों पर गहरे गड्ढे कर दिए हैं लेकिन बरसात शुरू होने के बाद भी गड्ढो को बंद नहीं कराया।
नगर निगम की लापरवाही के कारण नगला भाऊ चौराहा, सुहाग नगर, सुभाष तिराहा, जलेसर रोड, बोधाश्रम, कोटला चुंगी, नगला बरी से जाटवपुरी तक दर्जनों स्थानों पर मैनहॉल खुले पड़े हैं, जिन्हें ढंकने की निगम के जिम्मेदार अफसरों ने कोई सुध नहीं ली है। ऐसी स्थिति में पूरे शहर में खुदी सड़कें, गहरे गड्ढे एवं खुले मैनहॉल बरसात में जनता के लिए बड़ी मुसीबत साबित होंगे।