फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कहीं तमंचा दिखाकर तो कहीं डिक्की से उड़ाए रुपये

कहीं तमंचा दिखाकर तो कहीं डिक्की से उड़ाए रुपये

Sat, 02 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कहीं तमंचा दिखाकर तो कहीं डिक्की से उड़ाए रुपये
फायरिंग - फोटो : SELF
एटा।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग हुई चार घटनाओं में लुटेरे लाखों रुपये की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ करने में कामयाब रहे। एक स्थान पर शातिर ने एटीएम छीनकर रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं। पुलिस पीड़ितों की तहरीर पर नामजद तो कहीं अज्ञात में रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। एक घटना पुलिस संदिग्ध मान नहीं है।
घटना नंबर-1
थाना कोतवाली नगर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि महाराणा प्रताप नगर पीएनबी वाली गली निवासी अनिल कुमार पुत्र होरी लाल अपने चार अन्य साथियों के साथ घर में घुस आया। गालियां देते हुए मारपीट कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने कपड़े फाड़ दिए। इस पर पीड़िता लुटेरों से भिड़ गई। उसके कुंडल व घर में रखे एक लाख 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना नंबर-2
थाना कोतवाली नगर में सुरेंद्र प्रताप सिंह निवासी द्वारिकापुरी ने तहरीर देते हुए कहा कि पीएनबी से 80 हजार रुपये निकालने के बाद मोटर साइकिल की डिक्की में रख लिए। शीतलपुर पर जाकर डिक्की को देखा तो उसमें रखे रुपये गायब मिले। शातिरों ने डिक्की से रुपयों को कब और कहां पर पार कर दिए पता नहीं चल सका है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना नंबर-3
थाना कोतवाली देहात के गांव छितौनी निवासी प्रेेम किशोर पुत्र रामपाल का आरोप है कि गांव बमनई निवासी महीपाल सिंह पुत्र जवाहर सिंह व दो-तीन अन्य व्यक्तियों ने उसके सीने पर तमंचा रखकर जेब में रखे 50 हजार रुपये, सोने की चैन व अंगूठी को लूट लिया। पुलिस ने मामले को शुक्रवार की रात दर्ज किया गया और सुबह होते-होते मामले को संदिग्ध करार दिया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित और आरोपी जान पहचान के हैं इसलिए मामला संदिग्ध है।

घटना नंबर-4
थाना निधौली कलां के गांव नगला खिल्ली निवासी शिशुपाल पुत्र दरबारी लाल ने कोतवाली नगर में अज्ञात शातिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा गया है कि पीड़ित का बेटा सुजान कुमार बुधवार को एटीएम कार्ड से एचडीएफसी बैंक आगरा रोड पर गया, जहां पर रूपए निकालने थे। वहां पहले से मौजूद अज्ञात शातिर व्यक्ति बेटी से एटीएम कार्ड छीनकर भाग गया। शातिर ने एटीएम से दो बार में 60 हजार रूपए खाते से पार कर दिए। पुलिस ने अज्ञात शातिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ढूंढने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed