फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   तूफान की आहट, आंधी-बारिश ने बढ़ाई लोगों की घबराहट

तूफान की आहट, आंधी-बारिश ने बढ़ाई लोगों की घबराहट

Wed, 09 May 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
तूफान की आहट, आंधी-बारिश ने बढ़ाई लोगों की घबराहट
आंधी - फोटो : अमर उजाला
एटा। दो दिनों के अलर्ट के बाद बुधवार को जिले में आंधी और बरसात ने दस्तक दी। मौसम का मिजाज बदलते देख लोग तूफान की आहट से घबराते नजर आए। आसमान में काले बादल घिरते देख लोग घरों की ओर दौड़ लगाते दिखे।
विज्ञापन


वहीं तेज हवाओं और धूल भरी आंधी ने भी लोगों को परेशान कर दिया। इसके बाद हुई बारिश और बादलों की गरज ने बेचैनी बढ़ा दी। शाम को मौसम के बदलाव को देख किसान भी चिंतित नजर आए। वहीं जलेसर में ओले गिरने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई।
विज्ञापन


दरअसल, दो दिनों से तूफान को लेकर मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोग आशंकित थे। बुधवार सुबह गर्मी और सूर्यदेव के तेवरों ने लोगों की दुश्वारी बढ़ाई। वहीं शाम होते-होते आसमान को काले बादलों ने घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काले बादलों को देख लोग तूफान की आशंका से घिरते नजर आए। इसके साथ ही लोगों ने घरों और सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाना शुरू कर दिया। तेज रफ्तार से चली आंधी और हवाओं ने लोगों को खासा बेचैन किया।

इस दौरान जगह-जगह होर्डिंग टूटे, तो कई जगहों पर पेड़ की टहनिया टूटकर गिर गईं। इस दौरान लोग बचाव करने के लिए जद्दोजेहद करते दिखे। तेज हवाओं के साथ ही बादलों की गरज संग बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की।

वहीं काले बादलों की गरज किसानों की चिंता बढ़ाती रही। फसल के नुकसान को देखते हुए किसान परेशान नजर आए। साथ ही तमाम किसान खेत पर फसल बचाने के लिए बंदोबस्त करते दिखे।


जिले के जलेसर क्षेत्र में ओलों ने लोगों की दुश्वारी बढ़ाई। तेज गरज के साथ शाम को हुई झमाझम बरसात संग ओले पडने से लोगों की आफत बढ़ती नजर आई। इस दौरान लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए। साथ ही किसानों की परेशानी बढ़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed