{"_id":"5ae34c4d4f1c1b85028b6d14","slug":"161524845645-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों की डूबने से मौत के बाद गम में बदलीं खु शयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों की डूबने से मौत के बाद गम में बदलीं खु शयां
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
अस्सी घाट से 60 फीट दूर हुईं गंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंजडुंडवारा।
क्षेत्र के गंजडुंडवारा के ग्राम नगला मोहन में गुरुवार को विवाह समारोह में आए तीन लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। तीन लोगों की मौत होने से विवाह समारोह के परिवार में मातम छा गया। वहीं विवाह की औपचारिकताएं ही हुईं। बारात बदायूं नहीं गई और मात्र पांच लोग ही जाकर विवाह की रस्में पूरी कराकर बहु की विदा करा लाए।
नगला मोहन में रामबहादुर के बेटे भगवान सिंह की बारात बदायूं के ग्राम मही टिटौली उगहैती में जानी थी। इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बरेली से डा. भानुप्रताप सिंह, राकेश एवं दिल्ली से चंद्रशेखर अपने परिवार सहित पहुंचे थे। गुरुवार की सुबह तीनों ही अन्य रिश्तेदारों के साथ कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने चले गए। जहां तीनों ही गंगा में डूब गए। तीनों के शव गोताखारों ने गंगा से बाहर निकाले।
शवों के बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विवाह समारोह में आए लोगों की मौत से मातम छा गया। विवाह की खुशियां गम में बदल गईं। परिजन शवों को लेकर बरेली चले गए। हादसे की सूचना भगवान सिंह की होने वाली ससुराल भी भेजी गई। विवाह की औपचारिकता में दूल्हा भगवान सिंह एवं पिता एवं अन्य तीन लोग बंदायू मही टिटौली उहगहैती पहुंचे। जहां विवाह की रस्मे पूर्ण होने पर बहू की विदा करा कर ले गए।