फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आठ करोड़ से होगा अलीगंज का विकास

आठ करोड़ से होगा अलीगंज का विकास

Sat, 21 Apr 2018 11:14 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
आठ करोड़ से होगा अलीगंज का विकास
road shimla
अलीगंज। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। पालिका अध्यक्ष ने सभासदों को दस-दस सौर ऊर्जा लाईटें दी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में नगर के विकास के लिए सभी प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गए। इसमें लगभग आठ करोड़ की लागत से नगर में विकास कार्य कराये जाएंगे, जिसमें नाला, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, दुकानों का निर्माण आदि प्रस्ताव पारित किए गए। अध्यक्ष ने बताया कि नगर में संचालित ई-रिक्शा पंजीकरण एवं पत्र निर्धारित किया जाएगा। 14वें वित्त आयोग की प्राप्ति धनराशि से नगर में स्थापित घरो में कूड़ेदान वितरित किए जाएंगे। नगर में मृत्यु के बाद व्यक्ति को यथास्थान पहुंचाने के लिए एसी एंबुलेंस और घायल व्यक्तियों को निकट चिकित्सालय केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है। पालिका में खड़े खराब एवं सड़े गले वाहनों की नीलामी की जाएगी। पुरानी तहसील के पीछे मुस्तफा की पुलिया के पास, इस्लामिया कालेज के पास , मोहल्ला काजी एवं लुहारी दरवाजा में नगर पालिका परिषद की पड़ी भूमि पर दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। नगर में शौचालय एवं प्रसाधन स्वच्छता भारत मिशन के तहत बनवाए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष ने नगर के सभी मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही। बैठक में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, ईओ एवं एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार गुप्ता, वीकेश गुप्ता, प्रमोद प्रेमी, प्रियंक गुप्ता, रीतू जैन, ज्ञानवती, सावित्री देवी, विनोद राठौर, असरफ अली, नसीम खां, राजीव यादव, निशार अहमद, वकील खंा, नेहा, सौरभ कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed