{"_id":"5adb725c4f1c1b6e098b5ae4","slug":"161524331100-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों का गुस्सा फूटा, जीटी रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों का गुस्सा फूटा, जीटी रोड जाम
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों का गुस्सा फूटा, जीटी रोड जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। लगातार दो बच्चियों के साथ दुराचार के बाद हत्या की घटनाओं ने छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा है। जेल रोड की जन कल्याण पब्लिक स्कूल की छात्राएं सड़क पर उतर आई और दुराचारियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। शनिवार को जीटी रोड जाम कर दिया। सड़क जाम करने की जानकारी पर न्यायिक मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं और शिक्षिकाओं को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कठोर कानून बनाए जाने की मांग की।
शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षिक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ पीड़ित बच्ची के परिजनों के साथ जुलूस निकालते हुए जीटी रोड स्थित ठंडी सड़क तिराहा पर पहुंचे। जहां जीटी रोड पर बैठ गए और दुराचारियों को फांसी दो फांसी दो के नारे लगाने लगे। छात्र-छात्राओं ने मृतका का नाम पुकार कर उसे इंसाफ दिलाए जाने की मांग की। सूचना मिलने के साथ ही मौके पर पहुंचे न्यायिक मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने विद्यालय की शिक्षिकाओं को समझाया कि आरोपी जेल में है। चार्जशीट दाखिल करने की पूरी तैयार हो गई है। जल्द ही आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। छात्र छात्राओं ने करीब आधा घंटे तक जीटी रोड पर जाम लगाकर रखा। न्यायिक मजिस्ट्रेट के बार-बार समझाने के बाद छात्राओं का गुस्सा शांत हुआ।