{"_id":"5ad63a814f1c1b9e098b5170","slug":"161523989121-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला समेत तीन की मौत
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खेत में पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/जलेसर। कोतवाली देहात और जलेसर क्षेत्र में अज्ञात वाहनों की चपेट में आकर दो लोगों की जान चली गई। वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई। हादसों में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए।
जनपद फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र के गांव खेरा निवासी राजेश कुमार (35) पुत्र राम सिंह सोमवार देर शाम मरथरा-मिरहची रोड पर साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर, जलेसर क्षेत्र के ग्राम मिसौली निवासी शैलेष कुमार (35) उर्फ राजकुमार पुत्र महिपाल सिंह बाइक पर सवार होकर घर से बाजार करने के लिए जलेसर जा रहा था। जलेसर-हाथरस मार्ग स्थित पबरा गांव के समीप तीव्र गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शैलेष की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात कि सकीट क्षेत्र से शादी समारोह में पूड़ी बेलकर ऑटो में सवार होकर लौट रहीं महिलाओं का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी सेवाराम की 55 वर्षीय पत्नी हरप्यारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बागवाला के ग्राम ढकपुरा निवासी चिरौंजीलाल की पत्नी भूरी देवी (50), कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला सुनहरी नगर निवासी श्यामवीर सिंह की पत्नी नन्नी देवी (40) और सकीट निवासी आकाश (18) पुत्र सतीश को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर लिया गया।