फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गांव रुस्तमपुर में लाखों की डकैती

गांव रुस्तमपुर में लाखों की डकैती

Mon, 09 Apr 2018 11:27 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
गांव रुस्तमपुर में लाखों की डकैती
गांव रुस्तमपुर में लाखों की डकैती - फोटो : अमर उजाला
पटियाली।
विज्ञापन

क्षेत्र के रूस्तमपुर गांव में बदमाशों ने धावा बोलकर एक परिवार को बंधक बनाकर डाका डाला। मारपीट कर लाखों रुपये मूल्य के जेवर व नकदी ले गए। कई लोगों को बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया। एक महिला को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है। पटियाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
लूटपाट की यह वारदात विजेंद्र पुत्र दुर्गपाल निवासी रुस्तमपुर के परिवार में हुई। मध्यरात्रि के बाद करीब 6 बदमाश उनके घर में घुस आए और सामान निकालने लगे। बदमाशों की आहट सुनकर विजेंद्र की पत्नी इंद्रवती की आंख खुल गई। तभी इंद्रवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बदमाशों ने तमंचे की बट से चंद्रवती पर प्रहार कर दिया। तमंचे से प्रहार होते ही वह तेजी से चीख पड़ी। इसके बाद बदमाशों ने उन पर और प्रहार किया। अन्य परिजनों में प्राची पत्नी जितेंद्र, नीतू पत्नी बबलू, पंकी पत्नी पकंज, जितेंद्र पुत्र विजेंद्र के साथ भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इन परिवारीजनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर की अलमारी में रखी 95 हजार रुपये की नकदी, सोने की एक झुमकी, सोने का हार, चूड़ी, जंजीर, अंगूठी लूट लिए। वहीं गले और कान में पहने महिलाओं के आभूषण भी उतरवा लिए। लूटपाट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने पर परिवारीजनों ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी लहूलुहान परिवारीजनों को चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से पिंकी को गंभीर चोट लगने के कारण अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

वारदात के बाद से दहशत में हैं परिवारीजन
डकैती की इस वारदात से परिजन काफी दहशत में हैं। बदमाशों ने मारपीट करते हुए परिजनों को धमकी भी दी कि कुछ कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। लूटपाट के दौरान बदमाशों के द्वारा की गई बर्बरता को लेकर लोग दहशत में आ गए हैं। पीड़ित परिवारीजनों के यहां आने जाने वालों का तातां लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed