फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोपालपुर से मोहम्मदपुर लभौआ तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव, जुड़ेंगे 26 गांव

गोपालपुर से मोहम्मदपुर लभौआ तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव, जुड़ेंगे 26 गांव

Mon, 26 Mar 2018 08:12 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
गोपालपुर से मोहम्मदपुर लभौआ तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव, जुड़ेंगे 26  गांव
फिरोजाबाद। जसराना नवीन नहर से जुड़े 26 गांव के हजारों ग्रामीणों के लिए सड़क बनाने का प्रस्ताव सदर विधायक मनीष असीजा ने शासन को दिया है। उन्होंने सड़क बनाने का मुद्दा विधानसभा में उठाया है। नवीन नहर गोपालपुर ग्राम से मोहम्मदपुर लभौआ तक तीन मीटर चौड़ी डामर युक्त सड़क बनाने का प्रस्ताव है। सड़क बनने से करीब 70 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन


सदर विधायक मनीष असीजा ने नियम 51 के तहत विधानसभा में कहा कि जसराना नवीन नहर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। नहर परियोजना की पुनरीक्षित लागत 19778.99 लाख है। जिसके सापेक्ष 15524.79 लाख व्यय हो चुका है। परियोजना के अधूरे कार्य पूरे करने में लगभग 1500.00 लाख की और जरूरत होगी। परियोजना पर कुल 17024.79 लाख रुपये आएगा।
विज्ञापन


754.20 लाख रुपये बचेंगे। जसराना नवीन नहर की तीन मीटर चौड़ी सड़क बनने से 26 गांव से जुड़े करीब 70 हजार लोगों को आगवामन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जसराना नवीन नहर गोपालपुर से मोहम्मदपुर लभौआ तक 35.470 किमी. के बीच बिटुमिन रोड निर्माण पर करीब 2300 लाख रुपये लागत आएगी, जो परियोजना से बचे 2754.20 लाख से ली जा सकती है। सिंचाईं मंत्री धर्मपाल सिंह ने जवाब देते हुए कहा मुख्य अभियंता समिति से अनुमोदन, समक्ष स्तर से स्वीकृति मिलने और अगले वित्तीय वर्ष 2018-19 में बजट उपलब्ध होने पर निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसराना नवीन नहर परियोजना के अंतर्गत आने वाले गांव की पांच मीटर चौड़ी सर्विस रोड है। नवीन नहर से 26 गांव जुड़े हैं। इनमें गोपालपुर, उड़ेसर, सरनाम सिंह, उड़ेसर रुद्ध सिंह, नावन दरियार सिंह, नगला गोशा, एका, नगला जगन्नाथ, गहेरी, नगला थाना, यंगमूरपुर, पवरई, शेखनपुर, अहमदपुर मड़ा, साहूमई, कोडर, जलालपुर, भकारि, नंदपुर, फतेहपुर, नारायन सिंह, कचमई, हमीरपुर, मालिकपुर, प्रतापपुर, बैनरी सनौरा, हुसैनपुर जगे, वछलई, मोहम्मद लभौआ शामिल हैं। इन 26 गांवों में करीब 70 हजार की आबादी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed