फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गृह क्लेश में तीन ने की आत्महत्या की कोशिया

गृह क्लेश में तीन ने की आत्महत्या की कोशिया

Sat, 03 Mar 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
गृह क्लेश में तीन ने की आत्महत्या की कोशिया
मुंबई- फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : Youtube
कासगंज/सोरों। होली पर जनपद में तीन अलग-अलग स्थानों पर गृह क्लेश से तंग आकर एक युवक एवं दो महिलाओं ने जान देने की कोशिश की। एक महिला ने जहर खाकर तो दूसरी महिला ने केरोसिन पीकर आत्महत्या की कोशिश की। वहीं एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



सोरों के मोहल्ला चंदन चौक निवासी दिनेश (25) पुत्र जंगबहादुर की किसी बात को लेकर परिवारीजनों से कहासुनी हो गई। पारिवारिक कलह से परेशान दिनेश ने फांसी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। यह नजारा देखकर परिवारीजनों ने किसी प्रकार उसे रोका और आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं सहावर क्षेत्र के ग्राम चहका गुनार निवासी चंचल (18) पत्नी बंटू की किसी बात पर पति से कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर चंचल ने जहर खा लिया।
विज्ञापन


तबियत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने जहर खाने की बात कही। परिवारीजनों उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सहावर क्षेत्र के ग्राम लखमीपुर निवासी अखिलेश (23) उर्फ लकी पत्नी कुंवरपाल की पति से किसी बात पर कहासुनी हुई। पारिवारिक कलह के चलते महिला ने घर में रखा केरोसिन पी लिया। तबियत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed