{"_id":"5a9829b74f1c1b5e6e8b82e5","slug":"161519921591-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूनौं पडवा दौज, मनाओ मौज, खेलिकै होरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूनौं पडवा दौज, मनाओ मौज, खेलिकै होरी
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन उसायनी स्थित मां बैष्णो देवी धाम में किया गया। चंदन का तिलक लगाकर, परंपरागत खुशबूदार गुलाल लगाकर होली के गीत गाए गए।
इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन के डायरेक्टर कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने समारोह का संचालन कविता पढ़ी कि आपके सारे गम खुशियों में तौल दूं, अपने सारे राज आपके सामने खोल दूं। कोई मुझसे पहले न बोल दे हैप्पी होली, इस लिये सोचा आते-आते बोल दूं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारी संस्कृति और परंपराएं जीवित रहती है, जिनकी इस बदलते परिवेश में अत्यंत आवश्यकता है। एसोसिएशन के प्रांतीय सदस्य देवेंद्र शर्मा ने कहा कि होली एक मेल मिलाप का त्यौहार है जिसे सभी को मिल बैठकर मनाना चाहिये। इस अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया जिसका संचालन वैद्य राजेश जैन सरल ने करते हुए मां सरस्वती की वंदना की। एत्मादपुर से पधारे हास्य कवि धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि भौजी करिवें कों चलीं देवर को मुख लाल...। व्यंग्य करते हुए सुनाया कि पास जाकर न मिल पाए तो मंजिल छूट जाती है, प्रीति की डोर मत तानो, ये अक्सर टूूट जाती है। युवा कवि कृष्ण कुमार कनक ने कहा कि दर्द पीड़ा गम सहेंगे, उम्र भर हम चुप रहेंगे। कलम के हम सारथी है, मुंह खुला तो सच कहेंगे। उन्होंने एक गीत भी सुनाकर श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
आगरा से पधारे ओज के सुप्रसिद्ध कवि एलेश अवस्थी ने कहा कि मेरे मुरझाये चेहरे की हकीकत जान जाती है, कभी तकलीफ में होता हूं तो मां पहचान जाता हूं। राजेश सरल ने गुदगुदाते हुये कुछ यूं पढ़ा कि पूनौं पडवा दौज, मनाओ मौज, खेलिकै होरी। आगे कहा कि ये माना कि हम बेहद गरीब है, हर पल मगर खुदा के करीब है। उन्होंने अनेकों गीत और शेरो शायरी सुनाकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
कवि सम्मेलन के बाद राहुल एंड पार्टी वृंदावन वालों ने राधा और कृष्ण के स्वरुपों के रासलीला और लों की होली का सुंदर मंचन किया। अध्यक्षता कमल कुमार गुप्ता ने की। मंच पर प्रांतीय सदस्य देवेंद्र शर्मा के साथ निर्देशक कुलदीप मित्तल, महासचिव विजय जैन, कोषाध्यक्ष निखिल बंसल, पूर्व अध्यक्ष अनिल गर्ग भी मौजूद थे। समारोह के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों का शाल पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
समारोह में गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप पाराशर, कृष्णलाल गुप्ता, सुभाष पाठक, निर्भय चर्तुवेदी, अभय अग्रवाल, रुपेंद्र सिह, विजय प्रकाश शर्मा, पंकज गुप्ता, भीमराज अरोरा, योगेन्द्र सिंह, राहुल जैन, नितिन जैन, प्रिंस बंसल, महाराणा सम्राट, विकास जैन, निखलेश शर्मा, टैक्सेशन बार एसोसिएशन शिकोहाबाद व फिरोजाबाद के अशोक बाबू अग्रवाल, विवेक सिंह, प्रवीन शर्मा, राजीव अग्रवाल मुख्य रुप से मौजूद थे।