{"_id":"5a92f0f54f1c1b2d068b89a4","slug":"161519579381-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगा दी जान
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। आवास विकास कॉलोनी निवासी संदीप (24) पुत्र रामसनेही की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व कविता पुत्री ओमप्रकाश निवासी शमशाबाद फर्रुखाबाद के साथ हुई थी। 15 दिन पूर्व उसकी पत्नी अपने मायके चली गई।
काफी बुलाने के बाद भी वह नहीं आई। इस कारण युवक मानसिक तनाव में था। शनिवार को सभी परिवारीजन अलीगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने चले गए और युवक घर पर अकेला रह गया। तभी उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों को शादी समारोह से लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। युवक का शव देखकर परिवारीजन चीत्कार कर उठे। युवक के आत्महत्या करने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।