{"_id":"5a54ff4f4f1c1b0f788b7943","slug":"161515519823-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका और परिचारक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका और परिचारक से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में लगातार किए जा रहे निरीक्षण के बाद भी शिक्षक- शिक्षिकाएं समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। कंट्रेाल रूम की जांच में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की एक शिक्षिका अनुपस्थित मिली जबकि परिचारक देरी से पहुंचा पाया गया। दोनों से बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है।
मंगलवार को बीएसए कार्यालय के कंट्रोल रूम की जांच में करहल विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदरैला में तैनात सहायक अध्यापिका प्रीती अनुपस्थित मिलीं। जबकि अनिल कुमार परिचारक देरी से पहुंचे पाए गए। इस पर बीएसए ने दोनों को पत्र जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने जनपद के सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं को निर्देश दिए हैं कि वे समय से स्कूल पहुंचें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों तथा ब्लाक समन्वयकों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहें। स्कूल में समय से न पहुंचने वाले शिक्षकों की सूची तैयार की जाए। किसी प्रकार से शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खंड शिक्षाधिकारी अपने निरीक्षण की रिपोर्ट भी उन्हें उपलब्ध कराएं।