{"_id":"5a3405404f1c1b193e8b8e47","slug":"161513358656-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैनपुरा में 60 बीघा जमीन मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैनपुरा में 60 बीघा जमीन मुक्त कराई
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
जमीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा (जलेसर)। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम जैनपुरा में कुल 60 बीघा जमीन पर खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जुतवा कर खाली कराया है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद तहसील क्षेत्र मे 10 बडे़ भाफियाओं को चिन्हित कर रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी थी।
निर्देश मिलने के बाद पुलिस बल के साथ ग्राम जैनपुरा पहुंचे, जहां ग्राम समाज के चारागाह पर कब्जा किये भू माफिया रतन सिंह, सौदान सिंह, अमर सिंह द्वारा दबंगई के बल पर जोत रहे थे। जहां से खड़ी फसल में ट्रैक्टर चलवा कर उससे कब्जा हटवाया। कब्जा हटाने के बाद ग्राम के कुछ किसानों ने अपनी फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।
लेकिन उपजिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने किसानों को कोई नुकसान नहीं होने दिया है। सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। अतिशीघ्र अन्य अवैध कब्जो को भी हटाया जायेगा।
विज्ञापन
भूमाफियाआें पर ग्रामीण जमीन ही दिखाई
प्रदेश सरकार के निर्देश पर सरकारी जमीनों को खाली कराने के कार्यक्रम के अर्न्तगत नाम मात्र के व्यक्तियो के कब्जे की जानकारी देकर प्रशासन ने मामले की इति श्री करली है। जबकि प्रशासन ने जो सूची भेजी है। उसमे तो छोटी छोटी मछली फंसी है। जबकि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाली बडी मछली अभी बाकी है।
नगर क्षेत्र के अर्न्तगत शंकरगढ मार्ग पर फर्जी चिकित्सक द्वारा सरकारी नाली को खत्म कर दो स्थानों पर भवन खडा कर रखा है। वहीं आजादी के दोरान सम्पत्ति छोड़कर पाकिस्तान जाने वालो की शत्रु सम्पत्तियों पर फर्जी कागजातो के सहारे लाखो करोडो की सम्पत्ति पर कब्जा करने वाले आज भी बेखोफ है।