{"_id":"5a30137a4f1c1b60678c0d41","slug":"161513100154-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष और 31 सभासदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष और 31 सभासदों ने ली शपथ
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पालिका परिषद का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को शहर के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। नगर विकास राज्यमंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव की मौजूदगी में डीएम प्रदीप कुमार ने पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी और सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
रामलीला मैदान के भरे पंडाल में नगर विकास मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि निकाय चुनाव में किसी भी दल के पास कोई एजेंडा नहीं था और न ही किसी दल ने लोक कल्याण पत्र और संकल्प पत्र जारी किया।
नगर विकास मंत्री ने चेयरमैन मनोरमा देवी से कहा कि वे अपनी पहली बैठक में ही घोषणा पत्र में शामिल सभी कार्यों को प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करें। विधायक रामनरेश अगिभनहोत्री और पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने नगर की जनता का आभार प्रकट किया। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव ओमकार नाथ पचौरी, रामबाबू कुशवाह, शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशू दिवाकर, अश्वनी भारद्वाज, राहुल चतुर्वेदी, प्रेम सिंह शाक्य, अहिवरन सिंह राजपूत, अजयपाल सिंह चौहान, चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता, अमित गुप्ता, एसपी राजेश एस, एसडीएम सदर अमित सिंह आदि रहे।
वहीं नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन मनोरमा देवी मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर पालिका पहुंचीं। यहां उन्होंने पालिका में स्थित महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अपने परिवार के साथ नगर के प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर गईं। यहां पूजा अर्चना के बाद वे वापस नगर पालिका पहुंचीं। नगर पालिकाध्यक्ष के कक्ष के बाहर हवन यज्ञ हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले वंदेमातरम् गाया गया। यहां संचालन प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राहुल चतुर्वेदी कर रहे थे। वंदेमातरम् के दौरान दो बार उनकी जुबान फिसली। इसी तरह कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ। संचालन के दौरान निकाय चुनाव प्रभारी रहे अश्वनी भारद्वाज की भी जुबान फिसली। चेयरमैन मनोरमा देवी हंसी का पात्र बनीं। पद एवं गोपनीयता की शपथ के दौरान दो बार उनकी भी जुबान फिसल गई।