फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सेंट्रल बैंक में चोरी, 6.74 लाख रुपये बचे

सेंट्रल बैंक में चोरी, 6.74 लाख रुपये बचे

Thu, 07 Dec 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक में चोरी, 6.74 लाख रुपये बचे
सैंट्रलबैंक की शाखा में हुई चोरी की घटना के बाद मौके पर मौजूद बैंक कर्मी
एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित सेंट्रल बैंक शाखा से चोर खिड़की तोड़कर चोरी करके ले गए। चोर बैंक से चार मॉनीटर, कीबोर्ड, माउस, लैपटॉप सहित हजारों का सामान चोरी कर ले गए। गनीमत रही कि बैंक में 6.74 लाख रुपये बच गए। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की तहरीर बैंक शाखा प्रबंधक ने कोतवाली नगर में दी है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड पर सेंट्रल बैंक की ऊपरी मंजिल पर शाखा है। बुधवार शाम कर्मचारी बैंक में ताला लगाकर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने बैंक में लगी खिड़की को लोहे की रॉड से तोड़ दिया। इसके बाद चोर घुस गए और चार मॉनीटर, तीन कीबोर्ड, दो माउस, एक लैपटॉप, फिंगर प्रिंट मशीन आदि सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने कैश वाली तिजोरी पर भी हाथ साफ करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में बैंक में 6.74 लाख रुपये बच गया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह बैंक में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पहुंचने पर हो सकी। इसकी सूचना उसने बैंक प्रबंधक के साथ आसपास के लोगाें को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर बैंक प्रबंधक सहित कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके से लोहे की एक रॉड बरामद की है। बैंक प्रबंधक चंदन सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।

ताले तोड़कर किए क्षतिग्रस्त

एटा। ऊपरी मंजिल पर चोरी की वारदात करने पहुंचे चोरों ने पहले तो मुख्य गेट पर लगे तालों को तोड़ने के लिए प्रहार किया। सफलता न मिलने पर उन्होंने तालों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं इसके साथ ही बैंक के गेट समीप बनी गैलरी में भी लगे गेट को भी तोड़ दिया।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

एटा। शहर में बैंक से चोरी और डकैती होने की घटना विगत दिनों भी हो चुकी है। विगत साल 29 मई 2016 को बदमाशों ने पौने दो किलो जेवरात और तीख लाख रुपये की नकदी लूट ली थी।


इससे पहले शहर की जीटी रोेड स्थित कैनरा बैंक में चोरी का प्रयास, जैथरा में अर्बन बैंक से ताला तोड़कर बैटरी, इन्वर्टर, आदि सामान चोरी हो गया था। पुलिस कैनरा बैंक डकैती की घटना में सुरागरसी करने वाले आरोपियों को एक साल बाद भी पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed