फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आशा ज्योति केंद्र बनेगा महिलाओं के आशा की किरण

आशा ज्योति केंद्र बनेगा महिलाओं के आशा की किरण

Thu, 07 Dec 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
आशा ज्योति केंद्र बनेगा महिलाओं के आशा की किरण
कासगंज। महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा के लिए जिले में आशा ज्योति केंद्र खुलने जा रहा है। प्रोबेशन विभाग के माध्यम से खुलने वाले इस विभाग के लिए जमीन की व्यवस्था हो गई है। शासन को प्रोजेक्ट तैयार करके भेजा जा चुका है। शासन से मंजूरी मिलते ही काम आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हुआ है। महिलाएं घेरलू हिंसा, एसिड अटैक, रास्ते में छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म सहित अन्य उत्पीड़नात्मक घटनाओं का शिकार हो रही हैं। ऐसी महिलाओं के लिए आशा ज्योति केंद्र आशा की नई किरण बनेगा।
विज्ञापन


शासन से इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद प्रोबेशन विभाग ने इस केंद्र के निर्माण के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। नवनिर्मित जिला चिकित्सालय में 300 वर्ग मीटर जगह विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त कर ली है। इस केंद्र के भवन निर्माण के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। एकल केंद्र व्यवस्था के तहत चिकित्सा सुविधा, पुलिस सहायता, रेसक्यू बैंक, विधिक परामर्श, अधिवक्ता सुविधा आदि उपलब्ध कराई जाएगी।

कामकाजी महिलाएं के लिए बनेगा क्रेश

कासगंज। आशा ज्योति केंद्र से कामकाजी महिलाओं के लिए भी मदद मिलेगी। इस केंद्र पर एक क्रेश बनेगा। इस केंद्र पर छोटे बच्चों के रुकने की व्यवस्था होगी। कामकाजी महिलाएं अपने बच्चों को इस केंद्र पर छोड़कर अपने कार्य पर जा सकेगी। इस बीच बच्चे की पूरी देखभाल इस केंद्र पर होगी। इतना ही नंही केंद्र पर आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं भी रुक सकेंगी।


आशा ज्योति केंद्र का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया गया है। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कराने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मोहम्मद मुशफेकीन जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed